बिलासपुर कोर्ट भर्ती की तैयारी कर रहे सभी छात्रों का स्वागत है। किसी भी एग्जाम को पास करने के लिए उसके पुराने पेपर्स को देखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसलिए आज हम आपके लिए ओरिजिनल Bilaspur District Court AG3 Question Paper 2023 लेकर आए हैं।
अगर आपने सहायक ग्रेड 3 (Assistant Grade 3) के लिए फॉर्म भरा है, तो यह Bilaspur AG3 Question Paper 2023 आपकी तैयारी में बहुत मदद करेगा। इसे हल करने से आपको बिल्कुल सही अंदाजा लग जाएगा कि पेपर में किस लेवल के सवाल आते हैं।
Bilaspur District Court AG3 Question Paper 2023 Exam Pattern
चलिए, अब पेपर के पैटर्न की बात करते हैं। 21 अक्टूबर 2023 को जो एग्जाम हुआ था, उसका पैटर्न काफी सीधा था। जब हमने Bilaspur Court Previous Year Paper 2023 को चेक किया, तो देखा कि कुल 50 में से 40 सवाल सिर्फ ‘कम्प्यूटर’ से पूछे गए थे। बाकी बचे 10 सवाल मैथ्स, जीके और करंट अफेयर्स के थे।
इस एग्जाम में सिलेक्शन लेने के लिए आपका कम्प्यूटर बहुत मजबूत होना चाहिए। तो आइए, बिना टाइम वेस्ट किए Bilaspur Court AG3 Paper 2023 के इन सभी 50 सवालों को सॉल्व करते हैं और अपनी तैयारी चेक करते हैं।
प्रश्न 1. ‘इबोला’ (Ebola) बीमारी का मुख्य कारण क्या है?
A) फंगस
B) वायरस (Virus)
C) बैक्टीरिया
D) प्रोटोजोआ
सही उत्तर: B) वायरस (Virus)
प्रश्न 2. प्रसिद्ध ‘चिपको आंदोलन’ का संबंध किससे है?
A) जल प्रदूषण से
B) वन्यजीव संरक्षण से
C) वृक्षों (पेड़ों) की कटाई रोकने से
D) मृदा संरक्षण से
सही उत्तर: C) वृक्षों (पेड़ों) की कटाई रोकने से
प्रश्न 3. लिब्रे ऑफिस (LibreOffice) में ‘प्रिंट प्रीव्यू’ देखने की शॉर्टकट की क्या है?
A) Ctrl + P
B) Ctrl + Shift + O
C) Ctrl + O
D) Shift + P
सही उत्तर: B) Ctrl + Shift + O
प्रश्न 4. 19वें एशियन गेम्स (Asian Games) का आयोजन किस देश में हुआ था?
A) भारत
B) जापान
C) चीन (हांगझोउ)
D) इंडोनेशिया
सही उत्तर: C) चीन (हांगझोउ)
प्रश्न 5. आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच कहाँ खेला गया था?
A) ईडन गार्डन्स, कोलकाता
B) नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
C) वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
D) अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
सही उत्तर: B) नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
प्रश्न 6. वर्ड डॉक्यूमेंट में किसी पैराग्राफ पर लगातार 3 बार क्लिक (Triple click) करने से क्या होता है?
A) एक शब्द सेलेक्ट होता है
B) पूरी फाइल डिलीट होती है
C) पूरा पैराग्राफ सेलेक्ट हो जाता है
D) टेक्स्ट बोल्ड हो जाता है
सही उत्तर: C) पूरा पैराग्राफ सेलेक्ट हो जाता है
प्रश्न 7. एक्सेल में दो या दो से अधिक सेल (Cell) को मिलाकर एक सेल बनाने को क्या कहते हैं?
A) ग्रुपिंग
B) मर्जिंग (Merging)
C) रैपिंग
D) स्प्लिटिंग
सही उत्तर: B) मर्जिंग (Merging)
प्रश्न 8. कीबोर्ड शॉर्टकट ‘Ctrl + W’ का उपयोग किसलिए किया जाता है?
A) फाइल सेव करने के लिए
B) नया पेज खोलने के लिए
C) वर्तमान प्रोग्राम/विंडो को बंद (Close) करने के लिए
D) प्रिंट करने के लिए
सही उत्तर: C) वर्तमान प्रोग्राम/विंडो को बंद (Close) करने के लिए
प्रश्न 9. स्पेलिंग और ग्रामर चेक करने के लिए कौन सी शॉर्टकट की (Key) दबाई जाती है?
A) F1
B) F2
C) F5
D) F7
सही उत्तर: D) F7
प्रश्न 10. MS Word में ‘हेल्प’ (Help) मेनू खोलने की शॉर्टकट की क्या है?
A) F1
B) F3
C) F10
D) F12
सही उत्तर: A) F1
प्रश्न 11. लिब्रे ऑफिस (LibreOffice) में नया टेबल (Table) डालने का शॉर्टकट क्या है?
A) Ctrl + T
B) Ctrl + F12
C) F12
D) Alt + T
सही उत्तर: B) Ctrl + F12
प्रश्न 12. एक्सेल में आज की तारीख (Date) डालने के लिए सही फंक्शन कौन सा है?
A) =Time()
B) =Date()
C) =Today()
D) B और C दोनों
सही उत्तर: D) B और C दोनों (Date और Today दोनों का उपयोग होता है)
प्रश्न 13. MS Word के पेज में क्या-क्या इंसर्ट (Insert) किया जा सकता है?
A) चित्र (Images)
B) टेबल (Tables)
C) शेप्स (Shapes)
D) उपरोक्त सभी
सही उत्तर: D) उपरोक्त सभी
प्रश्न 14. यदि एक छात्र को गणित में 30 अंक मिले हैं, जो कुल अंकों का 60% है, तो पेपर कुल कितने अंकों का था?
A) 40
B) 50
C) 80
D) 100
सही उत्तर: B) 50 (हल: 60% = 30, तो 100% = 50)
प्रश्न 15. कंप्यूटर की स्पीड (Speed) बढ़ाने के लिए इनमें से क्या अपग्रेड करना चाहिए?
A) RAM
B) प्रोसेसर (Processor)
C) SSD/ROM
D) उपरोक्त सभी
सही उत्तर: D) उपरोक्त सभी
प्रश्न 16. एक ही ऑफिस में कई कंप्यूटरों को एक प्रिंटर से जोड़ने वाले नेटवर्क को क्या कहते हैं?
A) WAN
B) MAN
C) LAN (Local Area Network)
D) VPN
सही उत्तर: C) LAN
प्रश्न 17. साइंस के फॉर्मूले
में नीचे की तरफ लिखे गए अंकों (6,12) को कंप्यूटर में क्या कहते हैं?
A) सुपरस्क्रिप्ट (Superscript)
B) सबस्क्रिप्ट (Subscript)
C) स्ट्राइकथ्रू
D) अंडरलाइन
सही उत्तर: B) सबस्क्रिप्ट (Subscript)
प्रश्न 18. पेज को बीच से तोड़ने यानी ‘पेज ब्रेक’ (Page Break) करने का शॉर्टकट क्या है?
A) Ctrl + Enter
B) Shift + Enter
C) Alt + Enter
D) Space + Enter
सही उत्तर: A) Ctrl + Enter
प्रश्न 19. फॉन्ट का साइज (Font Size) शॉर्टकट तरीके से बढ़ाने के लिए क्या दबाते हैं?
A) Ctrl + +
B) Ctrl + ]
C) Shift + ]
D) Alt + +
सही उत्तर: B) Ctrl + ]
प्रश्न 20. MS Excel में कोई भी फॉर्मूला शुरू करने से पहले कौन सा चिन्ह (Symbol) लगाया जाता है?
A) +
B) –
C) = (बराबर का चिन्ह)
D) @
सही उत्तर: C) = (बराबर का चिन्ह)
प्रश्न 21. एक्सेल में वर्तमान समय (Time) इंसर्ट करने का फंक्शन क्या है?
A) =Time()
B) =Now()
C) =Clock()
D) A और B दोनों
सही उत्तर: D) A और B दोनों
प्रश्न 22. लिब्रे ऑफिस में हेडिंग (Heading 1, 2, 3) लगाने के लिए किन शॉर्टकट का उपयोग होता है?
A) Ctrl + 1
B) Ctrl + 2
C) Ctrl + 3
D) उपरोक्त सभी
सही उत्तर: D) उपरोक्त सभी
प्रश्न 23. टाइप करते समय कर्सर को लाइन के बिल्कुल शुरुआत में लाने के लिए कौन सी बटन दबाते हैं?
A) End Key
B) Page Up
C) Home Key
D) Esc
सही उत्तर: C) Home Key
प्रश्न 24. यदि कोई पैराग्राफ ‘यूनिकोड’ (Unicode) में लिखा है, तो क्या उसे दूसरे कंप्यूटर में खोलने पर अलग से फॉन्ट की जरूरत पड़ेगी?
A) हाँ, पड़ेगी
B) नहीं पड़ेगी
C) केवल इंटरनेट होने पर
D) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर: B) नहीं पड़ेगी (यूनिकोड हर कंप्यूटर में सपोर्ट करता है)
प्रश्न 25. सीरीज़ पूरी करें: 10, 15, 25, 45, 85, …. अगली संख्या क्या होगी?
A) 125
B) 145
C) 165
D) 185
सही उत्तर: C) 165 (हल: अंतर दोगुना हो रहा है- 5, 10, 20, 40, अगला अंतर 80 होगा। 85+80=165)
प्रश्न 26. अगर 2000 पेजों की फाइल में से आपको केवल विषम (Odd) पेज प्रिंट करने हैं, तो आप प्रिंट सेटिंग में क्या कमांड देंगे?
A) Print All
B) Print Even Pages
C) Print Odd Pages (विषम पेज प्रिंट करें)
D) Print Current Page
सही उत्तर: C) Print Odd Pages
प्रश्न 27. एक्सेल के किसी सेल के अंदर लिखे डेटा को एडिट (Edit) करने का शॉर्टकट क्या है?
A) F2
B) F4
C) F11
D) F12
सही उत्तर: A) F2
प्रश्न 28. एक्सेल में कॉलम (Column) के डेटा को रो (Row) में बदलने के लिए किस ऑप्शन का उपयोग करते हैं?
A) Paste Special -> Transpose
B) Copy -> Paste
C) Format Painter
D) Merge Center
सही उत्तर: A) Paste Special -> Transpose
प्रश्न 29. ‘Ctrl + H’ शॉर्टकट की (Key) का क्या काम है?
A) फाइंड (Find)
B) रिप्लेस (Replace)
C) फाइंड एंड रिप्लेस (Find and Replace)
D) हिस्ट्री (History)
सही उत्तर: C) फाइंड एंड रिप्लेस (Find and Replace)
प्रश्न 30. कर्सर के दाईं ओर (Right side) के शब्दों को एक साथ मिटाने (Delete) का शॉर्टकट क्या है?
A) Backspace
B) Ctrl + Delete
C) Shift + Delete
D) Alt + Delete
सही उत्तर: B) Ctrl + Delete
प्रश्न 31. Ctrl + Shift + Esc (या Del) दबाने से कंप्यूटर में क्या खुलता है?
A) कंट्रोल पैनल
B) टास्क मैनेजर (Task Manager)
C) माय कंप्यूटर
D) रिसाइकल बिन
सही उत्तर: B) टास्क मैनेजर (Task Manager)
प्रश्न 32. कीबोर्ड में मॉडिफायर कीज़ (Modifier Keys) किन्हें कहा जाता है?
A) F1, F2, F3
B) 1, 2, 3
C) A, B, C
D) Ctrl, Shift, Alt
सही उत्तर: D) Ctrl, Shift, Alt
प्रश्न 33. इनमें से कौन सा एक वेब ब्राउज़र (Web Browser) है?
A) गूगल क्रोम (Google Chrome)
B) मोज़िला फायरफॉक्स (Firefox)
C) माइक्रोसॉफ्ट एज (Edge)
D) उपरोक्त सभी
सही उत्तर: D) उपरोक्त सभी
प्रश्न 34. (यह प्रश्न 15 के समान है) कंप्यूटर की स्पीड बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हार्डवेयर कौन सा है?
A) RAM
B) Processor
C) Motherboard
D) A और B दोनों
सही उत्तर: D) A और B दोनों
प्रश्न 35. कंप्यूटर के किस फोल्डर को खाली करने से कंप्यूटर की स्पीड बढ़ जाती है?
A) My Documents
B) Downloads
C) ट्रैश / टेम्प फोल्डर (Trash / Temp)
D) Desktop
सही उत्तर: C) ट्रैश / टेम्प फोल्डर (Trash / Temp)
प्रश्न 36. यदि आप पेज के बिल्कुल अंत (Bottom) में कोई 3 लाइन हर पेज पर दिखाना चाहते हैं, तो किसका उपयोग करेंगे?
A) हेडर (Header)
B) फुटर (Footer)
C) मार्जिन (Margin)
D) वॉटरमार्क (Watermark)
सही उत्तर: B) फुटर (Footer)
प्रश्न 37 (A). आप चाहते हैं कि रोज काम करते समय फाइल में उस दिन की तारीख अपने आप आ जाए, इसके लिए कौन सा फंक्शन लगेगा?
A) =TODAY()
B) =NOW()
C) A और B दोनों
D) =DATE()
सही उत्तर: C) A और B दोनों
प्रश्न 37 (B). जब हम कोई टेक्स्ट कॉपी (Copy) करते हैं, तो वह सबसे पहले कहाँ सेव होता है?
A) डेस्कटॉप पर
B) क्लिपबोर्ड (Clipboard) में
C) हार्ड डिस्क में
D) रीसायकल बिन में
सही उत्तर: B) क्लिपबोर्ड (Clipboard) में
प्रश्न 38. किसी फाइल में पासवर्ड लगाने से हमें क्या मिलता है?
A) फाइल की स्पीड बढ़ती है
B) सुरक्षा और प्राइवेसी (Security & Privacy)
C) वायरस आ जाता है
D) फाइल डिलीट हो जाती है
सही उत्तर: B) सुरक्षा और प्राइवेसी (Security & Privacy)
प्रश्न 39. सर्वग्राही (Universal Acceptor) रक्त समूह कौन सा है, जो किसी का भी खून ले सकता है?
A) O-
B) A+
C) B+
D) AB+
सही उत्तर: D) AB+ (नोट: O नेगेटिव सर्वदाता होता है, जबकि AB पॉजिटिव सर्वग्राही होता है।)
प्रश्न 40. किसी चालू प्रोग्राम को बंद करने का शॉर्टकट क्या है?
A) Ctrl + W
B) Alt + F4
C) A और B दोनों
D) Ctrl + C
सही उत्तर: C) A और B दोनों (Ctrl+W और Alt+F4 दोनों से प्रोग्राम बंद होते हैं)
प्रश्न 41. कंप्यूटर को रिफ्रेश (Refresh) करने के लिए कौन सी बटन दबाते हैं?
A) F2
B) F3
C) F4
D) F5
सही उत्तर: D) F5
प्रश्न 42. कंप्यूटर में किसी पूरे टेक्स्ट या फाइल को एक साथ सेलेक्ट (Select All) करने का शॉर्टकट क्या है?
A) Ctrl + S
B) Ctrl + A
C) Ctrl + C
D) Ctrl + V
सही उत्तर: B) Ctrl + A
प्रश्न 43. किसी डिलीट हुई या गलती से हटी हुई चीज़ को वापस लाने (Undo) का शॉर्टकट क्या है?
A) Ctrl + Y
B) Ctrl + Z
C) Ctrl + X
D) Ctrl + U
सही उत्तर: B) Ctrl + Z
प्रश्न 44. MS Word फाइल का डिफ़ॉल्ट एक्सटेंशन (Extension) क्या होता है?
A) .xls
B) .ppt
C) .docx
D) .pdf
सही उत्तर: C) .docx
प्रश्न 45. कंप्यूटर का दिमाग (Brain of Computer) किसे कहा जाता है?
A) मॉनिटर
B) कीबोर्ड
C) सीपीयू (CPU)
D) माउस
सही उत्तर: C) सीपीयू (CPU)
प्रश्न 46. कंप्यूटर की वह कौन सी मेमोरी है जो लाइट गोल होने पर अपना डेटा खो देती है (अस्थायी मेमोरी)?
A) ROM
B) RAM (रैम)
C) Hard Disk
D) Pen Drive
सही उत्तर: B) RAM (रैम)
प्रश्न 47. किसी फाइल को सेव (Save) करने की शॉर्टकट की क्या है?
A) Ctrl + S
B) Shift + S
C) Alt + S
D) Ctrl + P
सही उत्तर: A) Ctrl + S
प्रश्न 48. नया डॉक्यूमेंट (New Document) खोलने के लिए कौन सी की दबाई जाती है?
A) Ctrl + M
B) Ctrl + N
C) Ctrl + O
D) Ctrl + D
सही उत्तर: B) Ctrl + N
प्रश्न 49. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय (High Court) कहाँ स्थित है?
A) रायपुर
B) दुर्ग
C) बिलासपुर
D) जगदलपुर
सही उत्तर: C) बिलासपुर
प्रश्न 50. 500 का 20 प्रतिशत (20%) कितना होगा?
A) 50
B) 80
C) 100
D) 120
सही उत्तर: C) 100 (हल: 500 × 20 / 100 = 100)
दोस्तों, ऐसे ही सभी कोर्ट परीक्षाओं के पुराने ओरिजिनल पेपर्स और सही जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें। अगली बार आपको किस कोर्ट का क्वेश्चन पेपर चाहिए? हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं, हम उसे भी जल्द ही अपलोड करेंगे!

Bilaspur ka
ji
Hey kya kar rahi ho ji
Raipur
Ok