CG Bijli Vibhag Syllabus 2026: छत्तीसगढ़ बिजली विभाग (CSPDCL, CSPGCL, CSPTCL) में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। विभाग ने 1235 रिक्त पदों पर होने वाली बंपर भर्ती के लिए अपना ऑफिशियल परीक्षा सिलेबस (Syllabus PDF) जारी कर दिया है।
इस भर्ती में डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), जूनियर इंजीनियर (JE), असिस्टेंट इंजीनियर (AE) और प्लांट अटेंडेंट जैसे कुल 11 अलग-अलग शानदार पद शामिल हैं। इन पदों पर 12वीं पास, ITI और ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन सितंबर 2026 से शुरू हो जाएंगे।
हमेशा याद रखें, किसी भी परीक्षा को पास करने की पहली सीढ़ी उसका सही सिलेबस होता है। इसलिए इस पोस्ट में हमने बताया है कि किस पद के लिए आपको क्या पढ़ना है, परीक्षा का पैटर्न कैसा होगा और आप अपने मोबाइल से सभी पदों का विस्तृत सिलेबस PDF एक क्लिक में कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
चलिए, बिना किसी देरी के इस भर्ती और इसके सिलेबस की पूरी जानकारी को अच्छे से समझते हैं।

Table of Contents
CG State Power Company Vacancy 2026: Overview
| भर्ती का नाम | CG Bijli Vibhag Vacancy 2026 |
| विभाग का नाम | छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी लिमिटेड (CSPDCL/CSPTCL/CSPGCL) |
| पदों के नाम | AE, JE, DEO, Plant Attendant, Medical Staff, Law Officer आदि |
| कुल पद | 1235 पद |
| नौकरी का स्थान | छत्तीसगढ़ (CG) |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| आयु सीमा | 18 से 35 वर्ष (नियमानुसार छूट) |
| सैलरी (प्रतिमाह) | ₹19,800/- से ₹56,100/- (पदानुसार) |
| आधिकारिक वेबसाइट | web.cspdcl.co.in |
पद और रिक्तियों का विवरण (Post-wise Details)
विभाग ने कुल 1235 पदों को अलग-अलग कंपनियों और कैटेगरी के हिसाब से बांटा है। यहाँ कुछ प्रमुख पदों की जानकारी दी गई है:
- CSPGCL (जनरेशन कंपनी): 547 पद (इसमें JE, Plant Attendant, Shift Chemist, Fire Staff आदि शामिल हैं)
- CSPDCL (डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी): 415 पद (इसमें मुख्य रूप से DEO और JE के पद हैं)
- CSPTCL (ट्रांसमिशन कंपनी): 96 पद
- कॉमन कैडर (Common Cadre): 177 पद (इसमें Medical Officer, Staff Nurse, Law Officer आदि शामिल हैं)
CG Bijli Vibhag Selection Process 2026 (चयन प्रक्रिया)
इस भर्ती में नौकरी पाने के लिए आपको कुछ चरणों से गुजरना होगा। चयन प्रक्रिया बहुत ही साफ़ और पारदर्शी रखी गई है:
- कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) / लिखित परीक्षा: सबसे पहले आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी।
- स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट: यह सिर्फ उन पदों के लिए होगा जहाँ इसकी जरूरत है (जैसे- डाटा एंट्री ऑपरेटर और स्टेनोग्राफर)।
- दस्तावेज सत्यापन (DV): परीक्षा पास करने के बाद आपके ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स चेक किए जाएंगे।
- मेडिकल टेस्ट: जॉइनिंग से पहले एक सामान्य मेडिकल फिटनेस टेस्ट।
CG Bijli Vibhag Exam Pattern 2026 (परीक्षा का पैटर्न)
अब बात करते हैं सबसे जरूरी चीज़ की—परीक्षा का पैटर्न। विभाग द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल सिलेबस के अनुसार, डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और स्टेनोग्राफर को छोड़कर, बाकी लगभग सभी पदों (जैसे JE, AE, Plant Attendant, Medical Staff) के लिए परीक्षा का पैटर्न एक जैसा रखा गया है।
1. अन्य सभी पदों के लिए (JE, AE, Plant Attendant, Pharmacist आदि)
पेपर को दो हिस्सों (Sections) में बांटा गया है। कुल 100 अंकों का पेपर होगा:
- Section-I (विषय संबंधी ज्ञान): 80 अंक
- इसमें आपके कोर विषय से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। (जैसे अगर आप JE Electrical के लिए दे रहे हैं, तो 80 नंबर की इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग आएगी। अगर फिटर के लिए दे रहे हैं, तो फिटर ट्रेड के 80 नंबर के सवाल आएंगे।)
- Section-II (सामान्य ज्ञान): 20 अंक
- इसमें 3 विषय शामिल होंगे:
- सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
- अंग्रेजी और हिंदी भाषा (English, Hindi)
- गणित / रीजनिंग / एप्टीट्यूड (Math/Reasoning/Aptitude – गणित 10वीं स्तर का होगा)
- इसमें 3 विषय शामिल होंगे:
2. डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और स्टेनोग्राफर के लिए Exam Pattern
DEO और स्टेनोग्राफर की परीक्षा भी 100 अंकों की होगी, लेकिन इसका पैटर्न बिल्कुल अलग है:
| भाग (Part) | विषय (Subject) | अंक (Marks) |
| भाग – 1 | छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान | 25 |
| भाग – 2 | कम्प्यूटर की सामान्य जानकारी | 15 |
| भाग – 3 | सामान्य मानसिक योग्यता (Reasoning) | 15 |
| भाग – 4 | सामान्य गणित | 15 |
| भाग – 5 | सामान्य हिंदी | 20 |
| भाग – 6 | सामान्य अंग्रेजी | 10 |
| कुल अंक | – | 100 |
CG Bijli Vibhag DEO Syllabus 2026 (विस्तृत सिलेबस)
डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पद सबसे ज्यादा (लगभग 450+ से ज्यादा) हैं, इसलिए आइए सबसे पहले इसका सिलेबस विस्तार से देखते हैं:
भाग 1: छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान (25 अंक)
- छत्तीसगढ़ का इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान।
- भूगोल, जलवायु, भौतिक दशाएं, जनगणना, पुरातात्विक एवं पर्यटन केंद्र।
- साहित्य, संगीत, नृत्य, कला एवं संस्कृति, मुहावरे, जनऊला, लोकोक्तियां।
- जनजातियां, विशेष परंपराएं, तीज-त्यौहार।
- अर्थव्यवस्था, वन एवं कृषि।
- प्रशासनिक ढांचा, स्थानीय शासन एवं पंचायती राज।
- उद्योग, ऊर्जा, जल एवं खनिज संसाधन।
- समसामयिक घटनाएं (Current Affairs)।
भाग 2: कम्प्यूटर की सामान्य जानकारी (15 अंक)
- कम्प्यूटर के प्रमुख भाग (CPU, Input/Output Devices)।
- प्रिंटर के प्रकार (इंकजेट, लेजरजेट आदि)।
- ऑपरेटिंग सिस्टम के नाम (MS DOS, कमर्शियल और ओपन सोर्स)।
- MS Office (Word, Excel, Powerpoint)।
- इंटरनेट का उपयोग (ई-मेल, वेब सर्फिंग, सरकारी वेबसाइट्स की जानकारी)।
- एंटीवायरस के उपयोग।
- मल्टीमीडिया (ऑडियो, वीडियो, टेक्स्ट)।
- CD/DVD से सम्बंधित जानकारी।
- Google, Alvista, YouTube की जानकारी और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का बेसिक उपयोग।
भाग 3: सामान्य मानसिक योग्यता (Reasoning – 15 अंक)
- तर्क करना, संबंध देखना, एनालॉजी।
- अंक विषमता को पहचानना।
- आंकिक श्रेणी, अक्षर श्रेणी।
- चित्रों द्वारा संबंध देखना, सांकेतिक भाषा, छुपे हुए चित्र।
- वर्ग एवं अंक गणितीय संक्रियाएं, चित्रों का मिलान, पैटर्न आदि।
भाग 4: सामान्य गणित (15 अंक)
- दाशमिक प्रणाली (मीट्रिक प्रणाली, लंबाई, क्षेत्रफल, आयतन, द्रव्यमान, समय के माप)।
- संख्याएं (पूर्ण, सम, विषम, अभाज्य, आरोही-अवरोही क्रम)।
- साधारण भिन्न और दशमलव भिन्न।
- वर्गमूल (महत्तम समापवर्तक – HCF और लघुत्तम समापवर्त्य – LCM)।
- औसत, प्रतिशत, चाल-समय-दूरी।
- साधारण ब्याज, लाभ-हानि।
- अनुपात एवं समानुपात।
- रेखा तथा कोण, समतलीय आकृतियां (त्रिभुज, चतुर्भुज, वृत्त)।
भाग 5: सामान्य हिंदी (20 अंक)
- स्वर, व्यंजन, वर्तनी।
- लिंग, वचन, काल।
- संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया का व्यावहारिक प्रयोग।
- समास (रचना एवं प्रकार), संधि (स्वर, व्यंजन, विसर्ग)।
- व्याकरणिक अशुद्धियां।
- शब्द प्रकार (तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी)।
- पर्यायवाची, विलोमार्थी, अनेकार्थी शब्द, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द।
- मुहावरे और लोकोक्तियां।
भाग 6: सामान्य अंग्रेजी (10 अंक)
- Number, Gender, Articles.
- Pronoun, Adjectives, Verb.
- Conjunctions, Prepositions.
- Active and Passive Voice.
- Direct and Indirect Narration.
- Synonyms/Antonyms, One-word substitution, Spellings.
CSPDCL JE Syllabus in Hindi (जूनियर इंजीनियर सिलेबस)
जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) के पदों पर भी भारी भर्तियां हैं। सेक्शन 2 (20 अंक) तो ऊपर बताए अनुसार सामान्य रहेगा, लेकिन सेक्शन 1 (80 अंक) आपकी ब्रांच के हिसाब से होगा:
JE (Electrical) Syllabus
- Fundamentals of Electrical Engineering
- Electrical Circuits & Drawing
- Electrical Installation, Maintenance & Testing
- Electrical Machines
- Power System: Operations, Control & Protection
- Electrical Estimation and Costing
- Utilization of Electrical Energy
- Power Electronics, Basic Electronics
- Measurements and Instrumentation
- Energy Conservation and Audit
- Generation, Transmission, Distribution systems (HVAC & HVDC)
JE (Mechanical) Syllabus
- Applied Mechanics & Strength of Materials
- Thermal Engineering
- Fluid Mechanics and Hydraulic Machinery
- Theory of Machines & Manufacturing Technology
- Overview of Metrology and Linear Measurement
- Industrial Engineering and Plant Maintenance
- CAD/CAM, Refrigeration & Air Conditioning
- Estimation & Costing
JE (Civil) Syllabus
- Advanced Construction Technology & Materials
- Building Construction & Concrete Technology
- Design of Steel and RCC Structure
- Environmental Science, Estimating and Costing
- Geo Technical Engineering (Soil Mechanics)
- Hydraulics & Mechanics of Materials
- Pavement Design, Maintenance & Highway Engineering
- Surveying, Theory of Structure
- Water Resource (Irrigation) & Public Health Engineering
CG Bijli Vibhag Plant Attendant Syllabus (ITI Level)
ITI पास युवाओं के लिए प्लांट अटेंडेंट के पद बहुत खास हैं। इनमें भी 80 नंबर आपके ट्रेड से और 20 नंबर जनरल होंगे।
- Fitter (फिटर): सेफ्टी रूल्स, टूल्स का उपयोग, मेजरमेंट, लेथ मशीन, वेल्डिंग, ड्रिलिंग, पाइप फिटिंग, लुब्रिकेशन, पावर ट्रांसमिशन, गियर, न्यूमेटिक्स और हाइड्रोलिक्स आदि।
- Electrician (इलेक्ट्रीशियन): सेफ्टी, बेसिक इलेक्ट्रिसिटी, केबल्स, ओह्म का नियम, इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, AC/DC सिस्टम, बैटरी, वायरिंग, अर्थिंग, ट्रांसफार्मर, मोटर (AC/DC), जनरेटर, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और पावर जनरेशन।
- Turner (टर्नर): मेजरमेंट टूल्स, लेथ मशीन के प्रकार और काम, कटिंग टूल्स, ड्रिलिंग, रीमर, थ्रेड कटिंग, CNC मशीन की बेसिक जानकारी, सरफेस फिनिशिंग।
(इसी तरह इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक और इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक का सिलेबस भी उनके ITI ट्रेड थ्योरी पर आधारित होगा।)
Medical & Paramedical Staff Syllabus
बिजली विभाग के अस्पतालों और डिस्पेंसरियों के लिए भी भर्तियां हैं:
- Medical Officer: Anatomy, Physiology, Pathology, Microbiology, Forensic Medicine, General Medicine, Pediatrics, General Surgery, Gynaecology, Social & Community Medicine.
- Staff Nurse: Anatomy, Physiology, Microbiology, Fundamentals of Nursing, Medical-Surgical Nursing, Maternal & Child Health, Midwifery, Community Health Nursing, Nutrition, Mental Health Nursing.
- Pharmacist: Dosage forms, Quality control, Human Anatomy, Pharmacology, Drug interaction, Clinical Pharmacokinetics, Pharmacy Acts (1948, etc.).
- Lab Technician: Anatomy, Physiology, Haematology, Clinical Pathology (Urine, Stool testing), Blood Banking, Histopathology, Cytology.
CSPTCL CSPGCL Recruitment Syllabus PDF डाउनलोड कैसे करें?
अगर आप अपने विषय का पूरा विस्तृत सिलेबस PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट web.cspdcl.co.in या cspc.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Recruitment” या “Careers” वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- वहां आपको “CG Bijli Vibhag 1235 Vacancy 2026” का नोटिस दिखेगा।
- उसी नोटिस के नीचे “Download Indicative Syllabus” का लिंक मिलेगा।
- अपने पद (Post) के नाम के आगे दिए गए PDF लिंक पर क्लिक करें।
- सिलेबस आपके मोबाइल या लैपटॉप में डाउनलोड हो जाएगा। उसका प्रिंट निकाल लें।
तैयारी के लिए कुछ खास और आसान टिप्स (Expert Tips)
अगर आप पहली बार में ही इस परीक्षा को क्रैक करना चाहते हैं, तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें:
- सिलेबस का प्रिंट आउट निकालें: सबसे पहला काम अपने स्टडी टेबल पर सिलेबस चिपकाना होना चाहिए। जो टॉपिक पढ़ लें, उस पर टिक लगाते जाएं।
- DEO के लिए टाइपिंग शुरू कर दें: अगर आप डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए फॉर्म भर रहे हैं, तो सिर्फ लिखित परीक्षा से काम नहीं चलेगा। आज से ही कंप्यूटर पर हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग की प्रैक्टिस शुरू कर दें।
- CG GK को मजबूत बनाएं: चाहे DEO हो या JE का 20 नंबर वाला सेक्शन, छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान बहुत पूछा जाएगा। इसके लिए कोई अच्छी लोकल पब्लिकेशन की किताब पढ़ें।
- पुराने पेपर सॉल्व करें: व्यापमं या बिजली विभाग की पिछली परीक्षाओं के प्रश्न पत्र निकालें और उन्हें सॉल्व करने की कोशिश करें।
- रिवीजन है सफलता की कुंजी: आप जितना भी पढ़ें, हफ्ते में एक दिन सिर्फ और सिर्फ रिवीजन के लिए निकालें।
महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links & Syllabus PDF)
छात्रों की सुविधा के लिए हमने विभाग द्वारा जारी सभी 11 अलग-अलग पदों के सिलेबस और भर्ती से जुड़े सभी जरूरी लिंक्स एक ही जगह पर दे दिए हैं। आप जिस पद की तैयारी कर रहे हैं, उसके सामने वाले लिंक पर क्लिक करके सिलेबस का PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:
| महत्वपूर्ण लिंक्स | 📥 डाउनलोड लिंक |
| ऑनलाइन आवेदन करें | जल्द शुरू होगा |
| विस्तृत विज्ञापन (Detailed) | यहाँ क्लिक करें |
| 1. सिलेबस: असिस्टेंट इंजीनियर | PDF डाउनलोड करें ⬇️ |
| 2. सिलेबस: जूनियर इंजीनियर (JE) | PDF डाउनलोड करें ⬇️ |
| 3. सिलेबस: डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) & स्टेनो | PDF डाउनलोड करें ⬇️ |
| 4. सिलेबस: प्लांट अटेंडेंट | PDF डाउनलोड करें ⬇️ |
| 5. सिलेबस: पैरामेडिकल स्टाफ | PDF डाउनलोड करें ⬇️ |
| 6. सिलेबस: मेडिकल ऑफिसर | PDF डाउनलोड करें ⬇️ |
| 7. सिलेबस: प्रोग्रामर | PDF डाउनलोड करें ⬇️ |
| 8. सिलेबस: शिफ्ट केमिस्ट | PDF डाउनलोड करें ⬇️ |
| 9. सिलेबस: असिस्टेंट लॉ ऑफिसर | PDF डाउनलोड करें ⬇️ |
| 10. सिलेबस: अकाउंट ऑफिसर / असिस्टेंट मैनेजर | PDF डाउनलोड करें ⬇️ |
| 11. सिलेबस: असिस्टेंट इंडस्ट्रियल रिलेशन ऑफिसर | PDF डाउनलोड करें ⬇️ |
| सिलेबस: सेक्शन-II (Section-II) | जल्द अपडेट होगा… |
| सिलेबस: सिक्योरिटी और फायर स्टाफ | जल्द अपडेट होगा… |
| आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| सरकारी नौकरी अपडेट्स (WhatsApp Group) | Join Now |
CG Bijli Vibhag Syllabus 2026 (FAQs)
Q1. CG Bijli Vibhag Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन फॉर्म कब से भरे जाएंगे?
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सितंबर 2026 के पहले या दूसरे हफ्ते से शुरू होने की पूरी संभावना है।
Q2. क्या CSPDCL / CSPGCL परीक्षा में माइनस मार्किंग होगी?
हाँ, बिजली विभाग और व्यापम की परीक्षाओं में आमतौर पर 1/4 (0.25 अंक) की माइनस मार्किंग होती है।
Q3. क्या 12वीं पास युवा इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं?
बिल्कुल! 12वीं पास उम्मीदवार 1 साल के कंप्यूटर डिप्लोमा (DCA/PGDCA) के साथ डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के लिए फॉर्म भर सकते हैं।
Q4. CG Bijli Vibhag की यह परीक्षा कौन आयोजित करेगा?
पूरी संभावना है कि पिछली भर्तियों की तरह यह परीक्षा भी छत्तीसगढ़ व्यापम (CG Vyapam) द्वारा ही आयोजित कराई जाएगी।
Q5. सिलेबस के अनुसार परीक्षा में गणित (Maths) किस लेवल का पूछा जाएगा?
विभाग के सिलेबस के अनुसार गणित के सवाल बेसिक यानी 10वीं (मैट्रिक) स्तर के ही पूछे जाएंगे।
Q6. क्या अन्य राज्य के उम्मीदवार इस भर्ती में फॉर्म भर सकते हैं?
नहीं, बिजली विभाग की क्लास III और IV की भर्तियों में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
दोस्तों, CG Bijli Vibhag 1235 Post Notification छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका लेकर आया है। सिलेबस अब आपके सामने है। बस अब जरूरत है तो एक पक्की रणनीति और सच्ची मेहनत की। आज से ही अपनी तैयारी में जुट जाएं।
अगर आपको इस भर्ती या सिलेबस से जुड़ा कोई भी सवाल पूछना है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। हम आपके हर सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। इस जानकारी को अपने उन दोस्तों के साथ व्हाट्सएप पर जरूर शेयर करें जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं!
