CG DME Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ नर्सिंग कॉलेजों में 81 पदों पर भर्ती, यहाँ करें अप्लाई

छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा विभाग (CG DME) ने वर्ष 2026 के लिए 9 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेजों में 81 तृतीय श्रेणी पदों (कार्यालय अधीक्षक, सहायक ग्रेड, स्टेनो, वार्डन आदि) पर संविदा भर्ती निकाली है। CG DME Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और पद के अनुसार स्नातक/12वीं पास और कंप्यूटर डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgdme.in या monitoringcell.cgdme.in/NursingStaff पर जाकर 17 अगस्त 2026 से 23 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कौशल परीक्षा 16 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

CG DME Recruitment 2026

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है जहाँ कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, नवा रायपुर, अटल नगर द्वारा तृतीय श्रेणी के विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। यह भर्ती राज्य के 9 नवीन शासकीय नर्सिंग महाविद्यालयों (बलरामपुर, बैकुंठपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, जांजगीर चांपा, जशपुर, कुरूद-धमतरी, नवा रायपुर और पुसौर-रायगढ़) के लिए आयोजित की जा रही है जिसमें कुल 81 पदों को भरा जाना है। भर्ती के तहत कार्यालय अधीक्षक, स्टेनोग्राफर ग्रेड-3, सहायक ग्रेड-1, सहायक ग्रेड-2/लेखापाल, स्टोर कीपर, वार्डन और सहायक ग्रेड-3 जैसे पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से आधिकारिक वेबसाइट cgdme.in पर शुरू होगी और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता के अंकों, अनुभव और कौशल परीक्षा (Skill Test) के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान सरकारी संस्थाओं में लगातार 6 महीने काम किया है उन्हें 10 बोनस अंक भी दिए जाएंगे। संविदा के आधार पर यह नियुक्ति शुरुआत में दो साल के लिए होगी जिसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

Table of Contents

CG DME Nursing College Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
विभाग का नामचिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ (CG DME)
भर्ती का प्रकारसंविदा भर्ती
कॉलेजों की संख्या9 नवीन शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय
पदों के नामकार्यालय अधीक्षक, स्टेनो, सहायक ग्रेड, वार्डन आदि
कुल पदों की संख्या81 पद
आवेदन का माध्यमपूरी तरह से ऑनलाइन
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि17 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि23 अगस्त 2026
आधिकारिक वेबसाइटcgdme.in
नौकरी का स्थानछत्तीसगढ़ (विभिन्न जिले)

Read More: CMHO Korba Recruitment 2026: कोरबा स्वास्थय विभाग 64 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details for CG Sanvida Bharti 2026)

यह भर्ती छत्तीसगढ़ के 9 अलग-अलग जिलों में स्थित नए सरकारी नर्सिंग कॉलेजों के लिए निकाली गई है। हर एक कॉलेज में 9-9 पद स्वीकृत किए गए हैं। पदों का श्रेणीवार (Category-wise) और कॉलेजवार विवरण नीचे टेबल में दिया गया है।

सभी 9 कॉलेजों (बलरामपुर, बैकुंठपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, जांजगीर चांपा, जशपुर, कुरूद-धमतरी, नवा रायपुर और पुसौर-रायगढ़) में पदों की संख्या इस प्रकार है:

पद का नामकुल पद (प्रति कॉलेज)कुल पद (9 कॉलेजों में)
कार्यालय अधीक्षक0109
स्टेनोग्राफर ग्रेड-30109
सहायक ग्रेड-10109
सहायक ग्रेड-02 / लेखापाल0218
स्टोर कीपर0109
वार्डन0109
सहायक ग्रेड-30218
कुल योग0981

(नोट: पदों का श्रेणीवार आरक्षण जैसे अनारक्षित, एसटी, एससी और ओबीसी की विस्तृत जानकारी आप आधिकारिक पीडीएफ में देख सकते हैं। दिव्यांगजनों के लिए भी नियमानुसार पद आरक्षित हैं।)

cg dme counselling 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम (Events)निर्धारित तिथि (Dates)
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि17 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि23 अगस्त 2026
आवेदन में त्रुटि सुधार (Correction) हेतु समय24 अगस्त 2026 से 25 अगस्त 2026 तक
प्रथम प्रावीण्य (Merit) सूची जारी करना31 अगस्त 2026
ऑनलाइन दावा आपत्ति (Objection) करने का समय01 सितंबर 2026 से 03 सितंबर 2026 तक
कौशल परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची जारी करना10 सितंबर 2026
कौशल परीक्षा (Skill Test) की तिथि16 सितंबर 2026
अर्ह अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)21 सितंबर 2026 से 23 सितंबर 2026 (सुबह 10:30 बजे से)
चयनित और प्रतीक्षा सूची का अंतिम प्रकाशन25 सितंबर 2026

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव (Eligibility & Qualifications)

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है। कई पद पदोन्नति वाले हैं जिन्हें संविदा के आधार पर भरा जा रहा है। इसका मतलब है कि आपको मूल योग्यता के साथ-साथ कार्यानुभव की भी जरूरत होगी। सेवानिवृत्त (Retired) कर्मचारी भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

1. कार्यालय अधीक्षक (Office Superintendent)

  • शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास। या 12वीं पास होने के साथ मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट (MOM) में डिप्लोमा।
  • कंप्यूटर योग्यता: 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा और हिंदी/अंग्रेजी में 5000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा (Key Depressions Per Hour) की गति।
  • अनुभव: वरिष्ठ अंकेक्षक के पद पर 3 वर्ष या सहायक कार्यालय अधीक्षक/मुख्य लिपिक/सहायक ग्रेड-1 के पद पर 6 वर्ष कार्य करने का अनुभव।

2. स्टेनोग्राफर ग्रेड-3

  • शैक्षणिक योग्यता: स्नातक पास या 12वीं पास के साथ MOM डिप्लोमा।
  • स्टेनो योग्यता: मान्यता प्राप्त ITI या बोर्ड से हिंदी/अंग्रेजी शीघ्रलेखन (Shorthand) परीक्षा पास होने का प्रमाण पत्र (100 शब्द प्रति मिनट की गति)।
  • कंप्यूटर योग्यता: 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा और 10,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति।

3. सहायक ग्रेड-1

  • शैक्षणिक योग्यता: स्नातक पास या 12वीं पास के साथ MOM डिप्लोमा।
  • कंप्यूटर योग्यता: 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा और 5000 की-डिप्रेशन की गति।
  • अनुभव: लेखापाल/सहायक ग्रेड-2/कैशियर/स्टोर कीपर के पद पर 5 वर्ष का कार्यानुभव।

4. सहायक ग्रेड-02 / लेखापाल (Accountant)

  • शैक्षणिक योग्यता: स्नातक पास या 12वीं पास के साथ MOM डिप्लोमा।
  • कंप्यूटर योग्यता: 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा और 5000 की-डिप्रेशन की गति।
  • अनुभव: सहायक ग्रेड-3/टाइपिस्ट/कार्यालय लिपिक/रिसेप्शनिस्ट आदि पदों पर 5 वर्ष का कार्यानुभव। (45 वर्ष से कम आयु वालों के लिए लेखा प्रशिक्षण पास होना जरूरी है)।

5. स्टोर कीपर

  • शैक्षणिक योग्यता: स्नातक पास या 12वीं पास के साथ MOM डिप्लोमा।
  • कंप्यूटर योग्यता: 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा और 5000 की-डिप्रेशन की गति।
  • अनुभव: सहायक ग्रेड-3/टाइपिस्ट/रिकॉर्ड कीपर/स्टोर क्लर्क आदि पद पर 5 वर्ष का कार्यानुभव।

6. वार्डन

  • शैक्षणिक योग्यता: बी.एस.सी. (B.Sc) नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. नर्सिंग प्रशिक्षण पास होना चाहिए।
  • पंजीयन: केंद्रीय या छत्तीसगढ़ राज्य नर्सिंग काउंसिल में आपका रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।

7. सहायक ग्रेड-3

  • शैक्षणिक योग्यता: स्नातक पास या 12वीं पास के साथ MOM डिप्लोमा।
  • कंप्यूटर योग्यता: 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा और 5000 की-डिप्रेशन की गति। (इस पद के लिए किसी विशेष अनुभव की मांग नहीं की गई है, विस्तृत जानकारी पीडीएफ में चेक करें)।

आयु सीमा और छूट (Age Limit & Relaxations)

इस भर्ती के लिए आयु की गणना 01 जनवरी 2026 की स्थिति में की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष पूरी कर ली हो।
  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष।

आयु सीमा में मिलने वाली छूट:

  1. छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC – Non Creamy Layer) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
  2. छत्तीसगढ़ राज्य की महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 10 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।
  3. दिव्यांगजनों (PWD) को सामान्य प्रशासन विभाग के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
  4. भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) को उनकी सेवा अवधि घटाने के बाद 3 वर्ष तक की छूट का लाभ मिलेगा।
  5. विभिन्न पुरस्कार प्राप्त (जैसे शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार, गुंडाधुर सम्मान) खिलाड़ियों को आयु सीमा 38 वर्ष तक शिथिल रहेगी।
  6. सभी प्रकार की छूट को मिलाने के बाद भी शासकीय सेवा में प्रवेश की अधिकतम आयु 45 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  7. सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों की संविदा नियुक्ति अधिकतम 10 वर्ष की अवधि के लिए या 70 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो) दी जा सकेगी।

वेतनमान (Salary Details)

यह एक संविदा भर्ती है, इसलिए उम्मीदवारों को हर महीने एक मुश्त वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कोई भी विशेष वेतन, महंगाई भत्ता, या मकान किराया भत्ता आदि नहीं मिलेगा। पदों के अनुसार वेतन की सूची नीचे दी गई है:

पद का नामएकमुश्त वेतन (मासिक)
कार्यालय अधीक्षक35,165/-
स्टेनोग्राफर ग्रेड-326,490/-
सहायक ग्रेड-126,490/-
सहायक ग्रेड-2 / लेखापाल23,350/-
स्टोर कीपर23,350/-
वार्डन23,350/-
सहायक ग्रेड-318,000/-

(नोट: सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों की संविदा नियुक्ति के मामले में उनका संविदा वेतन पेंशन नियमों के आधार पर निर्धारित किया जाएगा, जिसकी पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है।)

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट और कौशल परीक्षा (Skill Test) पर आधारित होगी। कुल 100 अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। चयन समिति द्वारा अंकों की गणना इस प्रकार की जाएगी:

कार्यालय अधीक्षक, सहायक ग्रेड-1, 2, 3, स्टोर कीपर पदों के लिए:

  • शैक्षणिक योग्यता: स्नातक या डिप्लोमा के सभी वर्षों के कुल प्राप्तांकों का 80% वेटेज दिया जाएगा। (80 अंक)
  • कार्यानुभव: विज्ञापित पद के अनुरूप अनुभव होने पर हर पूरे 6 महीने के लिए 1 अंक दिया जाएगा। अधिकतम सीमा 10 अंक है। (10 अंक)
  • कोविड-19 बोनस: जिन लोगों ने कोरोना काल में शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में 6 माह से अधिक लगातार काम किया है, उन्हें बोनस के रूप में 10 अंक मिलेंगे। (10 अंक)
  • कौशल परीक्षा: 5000 की-डिप्रेशन की कंप्यूटर गति परीक्षा ली जाएगी जो कि वांछनीय (Qualifying) होगी।

स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 पद के लिए:

  • शैक्षणिक योग्यता का 80% वेटेज।
  • कार्यानुभव के अधिकतम 10 अंक।
  • कोविड-19 ड्यूटी के 10 अंक।
  • कौशल परीक्षा: 10,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा गति और शीघ्रलेखन (Shorthand) परीक्षा ली जाएगी।

वार्डन पद के लिए:

  • B.Sc नर्सिंग या पोस्ट बेसिक नर्सिंग के प्राप्तांकों का 80% वेटेज।
  • कार्यानुभव के 10 अंक।
  • कोविड-19 ड्यूटी के 10 अंक।

अगर दो उम्मीदवारों के अंक समान आते हैं, तो जिस उम्मीदवार की जन्म तिथि पहले होगी (जिसकी उम्र ज्यादा होगी), उसे मेरिट सूची में ऊपर रखा जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply for CG DME Recruitment 2026)

इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन मंगाए गए हैं। किसी भी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर आधिकारिक वेबसाइट cgdme.in या सीधे एप्लीकेशन लिंक https://monitoringcell.cgdme.in/NursingStaff ओपन करें।
  2. वेबसाइट पर मौजूद ‘Apply Online’ या ‘Recruitment’ सेक्शन पर क्लिक करें और अपनी बेसिक जानकारी (नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल) डालकर खुद को रजिस्टर करें।
  3. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें। अब अपनी शैक्षणिक योग्यता, कार्यानुभव, और अन्य जरूरी डिटेल्स सही-सही भरें।
  4. अपनी हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और मांगे गए सभी डाक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें।
  5. एक बार फॉर्म सबमिट करने से पहले पूरे फॉर्म को अच्छी तरह से पढ़ लें कि कोई गलती तो नहीं हुई है।
  6. सारी जानकारी सही होने पर फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।
  7. भविष्य की जरूरत और दस्तावेज सत्यापन के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।

(नोट: आवेदन फॉर्म 17 अगस्त 2026 से भरे जाएंगे और 24-25 अगस्त को फॉर्म में सुधार का मौका भी दिया जाएगा।)

दस्तावेज सत्यापन (Document Verification Checklist)

जो भी उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट होंगे, उन्हें मूल दस्तावेजों (Original Documents) के साथ सत्यापन के लिए नोडल कार्यालय/शासकीय नर्सिंग कॉलेज में उपस्थित होना होगा। आपको अपने साथ इन दस्तावेजों की मूल प्रति और स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी के दो सेट ले जाने होंगे:

  • 10वीं/हाई स्कूल की मार्कशीट (जन्म तिथि के प्रमाण हेतु)
  • 12वीं/हायर सेकेंडरी की मार्कशीट
  • स्नातक (Graduation) की डिग्री और मार्कशीट
  • कंप्यूटर/MOM डिप्लोमा का सर्टिफिकेट
  • छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile)
  • सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण पत्र (आरक्षण के लिए)
  • आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र
  • कार्यानुभव प्रमाण पत्र (Experience Certificate) और नियुक्ति आदेश
  • अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) – अगर आप पहले से किसी सरकारी संस्था में काम कर रहे हैं
  • 2 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
  • शपथ पत्र

यहाँ हम आपकी सुविधा के लिए सभी जरूरी लिंक्स एक जगह दे रहे हैं ताकि आपको वेबसाइट खोजने में परेशानी न हो।

विवरणडायरेक्ट लिंक
आधिकारिक नोटिफिकेशन पीडीएफDownload
ऑनलाइन आवेदन लिंक Apply Here
आधिकारिक वेबसाइटcgdme.in

संविदा भर्ती की कुछ विशेष शर्तें (Important Rules for Contractual Employees)

  • यह नियुक्तियां पूरी तरह से संविदा के आधार पर हैं। शुरू में नियुक्ति 2 साल के लिए होगी, जिसे कार्य प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
  • संविदा कर्मचारी भविष्य में नियमित पदों के लिए कोई कानूनी दावा नहीं कर सकते।
  • नियुक्ति अवधि के दौरान किसी भी पक्ष द्वारा एक महीने की पूर्व सूचना देकर या एक महीने का वेतन देकर संविदा समाप्त की जा सकती है।
  • कार्य संतोषजनक न होने पर कार्यालय प्रमुख को बिना सूचना के भी सेवाएं समाप्त करने का अधिकार होगा।
  • कर्मचारी को अपने वेतन का 10 प्रतिशत हिस्सा किसी जीवन बीमा या पीपीएफ (PPF) योजना में जमा करना अनिवार्य होगा (सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर यह लागू नहीं होगा)।

❓ CG DME Vacancy 2026 (FAQs)

Q1. CG DME नर्सिंग कॉलेज भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?

उत्तर: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त 2026 से शुरू होंगे।

Q2. इस भर्ती में कुल कितने पद निकाले गए हैं?

उत्तर: छत्तीसगढ़ के 9 नए नर्सिंग कॉलेजों के लिए कुल 81 पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी।

Q3. आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

उत्तर: आप विभाग की आधिकारिक वेबसाइट cgdme.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Q4. क्या दूसरे राज्य के उम्मीदवार इस भर्ती में फॉर्म भर सकते हैं?

उत्तर: नहीं, केवल छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी (Domicile of CG) ही इस भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।

Q5. इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा क्या है?

उत्तर: सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। हालांकि, महिलाओं को 10 वर्ष और आरक्षित वर्गों को 5 वर्ष की छूट राज्य शासन के नियमानुसार मिलेगी।

Q6. क्या चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा होगी?

उत्तर: नहीं, चयन शैक्षणिक योग्यता के अंकों की मेरिट, कार्यानुभव के अंकों और कौशल परीक्षा (Skill Test) के आधार पर होगा। कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

Q7. कौशल परीक्षा (Skill Test) कब आयोजित की जाएगी?

उत्तर: कौशल परीक्षा 16 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी जिसके लिए 10 सितंबर को शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होगी।

Q8. वार्डन के पद के लिए क्या पढ़ाई मांगी गई है?

उत्तर: वार्डन पद के लिए उम्मीदवार के पास B.Sc नर्सिंग या पोस्ट बेसिक B.Sc नर्सिंग की डिग्री और नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।

(सभी उम्मीदवारों से निवेदन है कि आवेदन करने से पहले विभाग की वेबसाइट cgdme.in पर जाकर विस्तृत पीडीएफ को एक बार स्वयं जरूर पढ़ लें।)

Leave a Comment