CG NHM Balrampur Bharti 2026: बलरामपुर स्वास्थ्य विभाग में 60 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें ऑफलाइन आवेदन

CG NHM Balrampur Bharti 2026: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में स्वास्थ्य विभाग के अंदर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत 60 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में मेडिकल और क्लेरिकल दोनों तरह के पद शामिल हैं, जिनमें स्टाफ नर्स, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO), लैब टेक्नीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट से लेकर क्लर्क और आया बाई के पद प्रमुख हैं।

इस CG NHM Balrampur Bharti 2026 की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें 8वीं पास से लेकर संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा (जैसे B.Sc Nursing या BMLT) करने वाले उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने इसके लिए आयु सीमा 18 से 70 वर्ष के बीच तय की है। इसमें चयन के लिए कोई बड़ी लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि उम्मीदवारों का चुनाव सीधे मेरिट और कौशल परीक्षा (Skill Test) के आधार पर किया जाएगा। ध्यान रहे, यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है; इसलिए सभी इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन फॉर्म 12 अक्टूबर 2026 तक स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से CMHO कार्यालय बलरामपुर के पते पर भेजना होगा।

What is CMHO Balrampur Recruitment 2026?

कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का मुख्य स्वास्थ्य विभाग है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर संविदा आधार पर भर्तियां की जाती हैं। वर्तमान में जारी किया गया यह नोटिफिकेशन उसी का हिस्सा है। अगर आप मेडिकल फील्ड, नर्सिंग, या क्लेरिकल जॉब में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अपने ही जिले या राज्य में काम करने का एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है।

CG NHM Balrampur Bharti 2026

CG Swasthya Vibhag Balrampur Vacancy 2026 Overview

भर्ती से जुड़ी जानकारीविवरण
विभाग का नामकार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)
जिलाबलरामपुर-रामानुजगंज, छत्तीसगढ़ (छ.ग.)
योजना का नामराष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM)
कुल रिक्त पद60 पद
आवेदन शुरू होने की तिथि25 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि12 अक्टूबर 2026 (शाम 05:30 बजे तक)
आवेदन का प्रकारऑफलाइन (स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड डाक)
नौकरी का स्थानबलरामपुर जिला, छत्तीसगढ़
आधिकारिक वेबसाइटbalrampur.gov.in

Read More: CG Vyapam Forest Guard Recruitment 2026: छ.ग. वनरक्षक 1484 पदों पर बंपर भर्ती, सिलेबस और फिजिकल टेस्ट की पूरी जानकारी

CMHO Balrampur Vacancy 2026 Details

CMHO बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कुल 60 रिक्त पदों पर संविदा भर्ती की जा रही है। इसमें सबसे ज्यादा 35 पद कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के लिए आरक्षित हैं।

पद का नामकुल रिक्त पद
1. चिकित्सा अधिकारी – RBSK (पुरुष)01
2. चिकित्सा अधिकारी – RBSK (महिला)02
3. लैब सुपरवाइजर (STLS)01
4. फिजियोथेरेपिस्ट (NHM)06
5. लैब टेक्नीशियन (DPHL)02
6. टेक्निकल असिस्टेंट (हियरिंग इम्पेड)01
7. स्टाफ नर्स (SNCU)01
8. स्टाफ नर्स (NBSU)01
9. स्टाफ नर्स (NRC)02
10. कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO)35
11. काउंसलर (NHM)03
12. कनिष्ठ सचिविक सहायक (NHM)01
13. कनिष्ठ सचिविक सहायक (UHWC)01
14. सचिविक सहायक (SA-NHM)01
15. अटेन्डेन्ट (NRC)01
16. आया बाई (SNCU)01
कुल पदों की संख्या 60 पद

 वर्गवार आरक्षण की जानकारी: इन 60 पदों को अलग-अलग वर्गों के अनुसार इस प्रकार बांटा गया है:

  • कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO): कुल 35 पदों में से अनारक्षित (UR) के लिए 7, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 20, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 2 और OBC के लिए 6 पद आरक्षित हैं।
  • फिजियोथेरेपिस्ट (NHM): कुल 6 पदों में 4 पद ST वर्ग के लिए और 1 पद UR के लिए है।
  • लैब टेक्नीशियन (DPHL): दोनों (2) पद ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

(नोट: महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी नियम के अनुसार आरक्षण लागू है। वर्गवार पदों की सटीक पुष्टि के लिए कृपया नीचे दिए गए लिंक से आधिकारिक PDF डाउनलोड करके चेक करें।)

CG NHM Balrampur Eligibility Criteria 2026

सरकारी नौकरी में आवेदन करने से पहले आपकी शैक्षणिक योग्यता (Education) और उम्र (Age) विज्ञापन के नियमों के अनुसार होनी चाहिए।

1. Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

नीचे सभी 16 प्रकार के पदों के लिए मांगी गई न्यूनतम पढ़ाई की जानकारी दी गई है।

  • 1. चिकित्सा अधिकारी (RBSK): BHMS / BAMS / BUMS डिग्री तथा संबंधित बोर्ड (Ayush/Homeo/Unani) में जीवित पंजीयन।
  • 2. लैब सुपरवाइजर (STLS): ग्रेजुएट के साथ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी (DMLT/BMLT) में डिप्लोमा। टू-व्हीलर ड्राइविंग लाइसेंस और कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • 3. स्टाफ नर्स (SNCU/NBSU/NRC): B.Sc. Nursing या GNM कोर्स पास और छत्तीसगढ़ नर्सिंग कौंसिल में जीवित पंजीयन।
  • 4. कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO): B.Sc. Nursing के साथ Community Health Integrated Course का सर्टिफिकेट। छत्तीसगढ़ नर्सिंग कौंसिल में जीवित पंजीयन।
  • 5. काउंसलर (NHM): साइकोलॉजी / काउंसलिंग / हेल्थ एजुकेशन या सोशल साइंस में पीजी डिग्री या डिप्लोमा।
  • 6. फिजियोथेरेपिस्ट (NHM): फिजियोथेरेपी में बैचलर डिग्री (BPT) और लाइव रजिस्ट्रेशन।
  • 7. लैब टेक्नीशियन (DPHL): बायोलॉजी विषय के साथ 12वीं पास और BMLT या DMLT। पैरामेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य।
  • 8. टेक्निकल असिस्टेंट (NPPCD): RCI से मान्यता प्राप्त डीफ एंड हियरिंग हैंडीकैप्ड (DTYDHH) में डिप्लोमा।
  • 9. सचिविक सहायक (क्विर्कल पद): 12वीं पास या ग्रेजुएट (पद के अनुसार) के साथ 1 वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा (DCA/PGDCA)।
  • 10. अटेन्डेन्ट (NRC) & आया बाई (SNCU): केवल 8वीं कक्षा पास।

महत्वपूर्ण नोट – फॉर्म रिजेक्ट होने से बचाएं:

मेडिकल और नर्सिंग के पदों (जैसे- CHO, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, डॉक्टर) के लिए आवेदन करते समय यह ध्यान रखें कि आपके पास संबंधित काउंसिल का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र (Live Registration Certificate) होना अनिवार्य है। बिना जीवित पंजीयन के आवेदन सीधा निरस्त कर दिया जाएगा

2. Age Limit & Relaxation (आयु सीमा)

आयु की गणना 01 जनवरी 2026 की स्थिति में की जाएगी।

पदों का विवरणन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
सामान्य / अन्य पद18 वर्ष64 वर्ष (प्रबंधकीय पद हेतु)
चिकित्सीय पद (Medical Posts)18 वर्ष70 वर्ष

आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/Women) को छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

CMHO Balrampur Application Fee 2026

ऑफलाइन फॉर्म भरते समय आपको आवेदन शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट (Demand Draft / DD) के माध्यम से करना होगा। DD किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक से बनवाया जा सकता है।

DD किसके नाम से बनेगा?
डिमांड ड्राफ्ट “NON NRHM Flexipool” के नाम से देय होना चाहिए।

फीस का विवरण (मानदेय के आधार पर):

आवेदक का वर्गजिनकी सैलरी ₹25,000 या कम हैजिनकी सैलरी ₹25,000 से ज्यादा है
विकलांग / अजा (SC) / अजजा (ST) / महिला₹ 100/-₹ 200/-
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)₹ 200/-₹ 300/-
अनारक्षित वर्ग (General / UR)₹ 300/-₹ 400/-

(मेरी सलाह: डीडी बनवाते समय बैंक अधिकारी को स्पेलिंग अच्छे से चेक करवा लें। फॉर्म के साथ ओरिजिनल डीडी भेजना होगा, उसकी एक फोटोकॉपी अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।)

CMHO Balrampur Salary Structure 2026

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के दिशानिर्देशों के अनुसार, CMHO बलरामपुर भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने एकमुश्त मानदेय दिया जाएगा। यह एक संविदा (Contractual) भर्ती है, इसलिए इसमें अलग से कोई अन्य भत्ता या सुविधा (जैसे- TA/DA) नहीं मिलेगी।

पद का नाममासिक मानदेय
चिकित्सा अधिकारी – RBSK (Medical Officer)₹ 25,000/-
फिजियोथेरेपिस्ट (Physiotherapist)₹ 18,000/-
लैब सुपरवाइजर (STLS)₹ 17,500/-
कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO)₹ 16,500/- (+ ₹15,000 तक प्रोत्साहन राशि)
स्टाफ नर्स (NRC / SNCU / NBSU)₹ 16,000/-
टेक्निकल असिस्टेंट (हियरिंग इम्पेड)₹ 15,000/-
लैब टेक्नीशियन (DPHL)₹ 14,000/-
सचिविक सहायक (SA-NHM)₹ 13,650/-
काउंसलर (Counselor)₹ 12,000/-
कनिष्ठ सचिविक सहायक (Junior Secretarial Asst.)₹ 12,000/-
आया बाई एवं अटेन्डेन्ट₹ 8,800/-

CHO पद के लिए विशेष नोट:

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹16,500 की फिक्स सैलरी के अलावा, उनके कार्य-प्रदर्शन (Performance) के आधार पर हर महीने अधिकतम ₹15,000/- तक की प्रोत्साहन राशि (Incentive) अलग से दी जाएगी। इस प्रकार एक CHO की कुल सैलरी ₹31,500/- तक हो सकती है।

CMHO Balrampur Selection Process 2026

इस भर्ती में चयन के लिए कोई बड़ी लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि यह पूरी तरह से आपके पुराने अंकों, अनुभव और सामान्य कौशल परीक्षा पर निर्भर करेगा। कुल 100 अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी।

मेरिट अंक निर्धारण का तरीका (100 अंक):

  1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Marks): आपके अंतिम वर्ष के प्राप्तांकों के प्रतिशत का 65% अंक लिया जाएगा।
  2. कार्य अनुभव (Experience Marks): अधिकतम 15 अंक। (NHM में कार्यरत कर्मचारियों को प्रति वर्ष 3 अंक और अन्य अभ्यर्थियों को प्रति वर्ष 2 अंक दिए जाएंगे, अधिकतम 5 वर्षों के लिए)। अनुभव प्रमाण पत्र शासकीय या अर्धशासकीय संस्था का ही मान्य होगा।
  3. कौशल / दक्षता / लिखित परीक्षा (Skill Test): 20 अंक।

जो भी अभ्यर्थी ऊपर बताए गए योग्यता और अनुभव के अंकों को मिलाकर वर्गवार वरीयता सूची में ऊपर होंगे, उन्हें 20 अंकों की कौशल परीक्षा (साक्षात्कार/लिखित) के लिए बुलाया जाएगा। कौशल परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 30% अंक लाना जरूरी है।

Required Documents for Offline Form

जब आप स्पीड पोस्ट के लिए अपना लिफाफा तैयार करेंगे, तो आवेदन फॉर्म के साथ नीचे दिए गए सभी दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित (Self-attested) फोटोकॉपी क्रम से लगानी होगी:

  • 8वीं की अंकसूची (आया बाई और अटेंडेंट पद के लिए)
  • 10वीं की अंकसूची (जन्म तिथि सत्यापन के लिए अनिवार्य)
  • 12वीं की अंकसूची
  • स्नातक / स्नातकोत्तर या संबंधित डिग्री/डिप्लोमा के सभी वर्षों की मार्कशीट
  • संबंधित काउंसिल का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र (नर्सिंग, मेडिकल या पैरामेडिकल)
  • सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र (ST/SC/OBC के लिए)
  • छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अनुभव प्रमाण पत्र और अंतिम एक वर्ष का वेतन पर्ची / बैंक स्टेटमेंट
  • आवेदन शुल्क का ओरिजिनल डिमांड ड्राफ्ट (DD)
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो (फॉर्म पर चिपका हुआ)

How to Apply Offline for Balrampur CMHO Bharti 2026?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरे जा रहे हैं, आपको ऑफलाइन प्रक्रिया का पालन बहुत ही सावधानी से करना होगा। एक छोटी सी गलती से आपका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।

स्टेप-बाय-स्टेप ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले बलरामपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट balrampur.gov.in पर जाएं।
  2. नोटिस बोर्ड या भर्ती सेक्शन में जाकर “CMHO Balrampur Recruitment 2026” का पीडीएफ डाउनलोड करें।
  3. पीडीएफ के अंत में दिए गए आवेदन पत्र के प्रारूप का A4 साइज पेपर पर साफ-सुथरा प्रिंटआउट निकाल लें।
  4. आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी (नाम, पता, शैक्षणिक जानकारी) को नीले या काले पेन से बिल्कुल सही-सही भरें। कोई ओवरराइटिंग न करें।
  5. फॉर्म पर अपनी नई रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और उस पर अपना हस्ताक्षर करें।
  6. अब ऊपर बताए गए सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी लें, सभी पर नीचे अपना हस्ताक्षर (स्व-प्रमाणित) करें और फॉर्म के साथ पिन कर लें। फीस का DD भी इसी के साथ रखें।
  7. इन सभी कागजातों को एक बड़े लिफाफे (Envelope) में डालें।
  8. लिफाफे के ऊपर बिल्कुल स्पष्ट शब्दों में लिखें: “आवेदित पद का नाम – [यहाँ पद का नाम लिखें] एवं वर्ग – [अपना वर्ग लिखें (UR/SC/ST/OBC)]”। अगर यह नहीं लिखेंगे तो फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।
  9. भेजने का पता: कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बलरामपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.) पिन – 497119
  10. अंत में इस लिफाफे को अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस ले जाकर स्पीड पोस्ट (Speed Post) या रजिस्टर्ड डाक (Registered Post) के माध्यम से भेज दें। साधारण डाक या कूरियर स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Important Dates 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया बहुत ही तेज गति से होने वाली है। विभाग ने सभी संभावित तारीखें पहले ही बता दी हैं:

कार्यक्रममहत्वपूर्ण तिथि
विज्ञापन जारी होने की तिथि25 सितंबर 2026
आवेदन पहुँचने की अंतिम तिथि12 अक्टूबर 2026 (शाम 05:30 बजे तक)
दावा-आपत्ति हेतु प्रथम सूची का प्रकाशन31 अक्टूबर 2026
दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि10 नवंबर 2026
दावा-आपत्ति निराकरण पश्चात पात्र-अपात्र सूची20 नवंबर 2026
कौशल / दक्षता परीक्षा की तिथि25 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक

(ध्यान रखें: इन तारीखों में विभाग द्वारा बदलाव किया जा सकता है, समय-समय पर जिले की वेबसाइट चेक करते रहें।)

लिंक का नामडायरेक्ट लिंक
Download Official Notification PDFयहाँ क्लिक करें
Download Application Formयहाँ क्लिक करें
Balrampur Zila Official Websitebalrampur.gov.in
More CG Govt Jobsयहाँ देखें

FAQ: CG NHM Balrampur Bharti 2026

Q1. बलरामपुर CMHO स्वास्थ्य विभाग भर्ती 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2026 (शाम 5:30 बजे तक) निर्धारित की गई है।

Q2. क्या मैं इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकता हूँ?

नहीं, आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम (स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक) से ही स्वीकार किए जाएंगे।

Q3. स्टाफ नर्स के पद के लिए क्या योग्यता चाहिए?

स्टाफ नर्स के लिए B.Sc Nursing या GNM कोर्स और छत्तीसगढ़ नर्सिंग काउंसिल में लाइव रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।

Q4. आवेदन शुल्क का भुगतान कैसे करना है?

फीस का भुगतान “NON NRHM Flexipool” के नाम से बैंक से डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाकर करना होगा।

Q5. बिना परीक्षा के मेरिट लिस्ट कैसे बनेगी?

आपके कोर्स के प्राप्तांक का 65%, अनुभव के अधिकतम 15 अंक और स्किल टेस्ट के 20 अंकों को मिलाकर फाइनल मेरिट बनेगी।

Q6. क्या दूसरे जिले के उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी युवा आवेदन कर सकते हैं, बस लिफाफे और फॉर्म की शर्तें पूरी होनी चाहिए।

मेरी सलाह (आगे क्या करें?)

अगर आप छत्तीसगढ़ से हैं और योग्यता पूरी करते हैं, तो आपको इस CG NHM Balrampur Bharti 2026 में फॉर्म जरूर भरना चाहिए। चूंकि यह एक ऑफलाइन फॉर्म है, बहुत से लोग आलस की वजह से फॉर्म नहीं भरते, जिससे प्रतिस्पर्धा थोड़ी कम हो जाती है। मेरी आपको यही सलाह है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आज ही सारे डॉक्यूमेंट्स की कॉपी इकट्ठा करें, बैंक जाकर डीडी बनवाएं और पोस्ट ऑफिस से अपना लिफाफा स्पीड पोस्ट कर दें।

कौशल परीक्षा (Skill Test) 25 नवंबर से शुरू हो सकती है, इसलिए अपने विषय (नर्सिंग, लैब टेक आदि) के बेसिक्स का रिवीजन अभी से शुरू कर दें। अगर फॉर्म भरने में आपको कोई भी परेशानी आ रही है, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। सरकारी नौकरी की सबसे सटीक और तेज जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग पर विजिट करते रहें।

Leave a Comment